रायपुर।छत्तीसगढ़ में इन दिनों गर्मी ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। इस जलती तपती गर्मी से हाल बेहाल है और ये कहर आज बढ़ने वाला है। प्रदेश के मध्य हिस्सों भीषण गर्मी और लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों को दिन में तेज धूप, गर्म हवाएं और रात में उमस बेहाल कर सकती है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि 22 मई को प्रदेश के 15 जिलों में लू चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़ बिलाईगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।
यानी सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करने वाली है। सूरज ढलने के बाद रात में भी लोगों को उमस और बेचैनी बेहाल कर देगी।






