पाटन।। कलेक्टर को पत्र लिखे जाने के बाद अकतई स्थित उचित मूल्य दुकान में चावल की आपूर्ति हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब कल से हितग्राहियों को चावल का वितरण किया जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पूर्व एसडीएम एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद आज चावल का वितरण नहीं हो सका।
इस व्यवस्था से अकतई, चारभाटा (रिवागहन) क्षेत्र के करीब 150 राशनकार्डधारियों को लाभ मिलेगा।







