CG Police promotion : छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, यहां देखें लिस्ट

रायपुर।छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में पदोन्नति का बड़ा आदेश जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर (निरीक्षक) पद पर पदोन्नत करने की मंजूरी दे दी है।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में पदोन्नति का बड़ा आदेश जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर (निरीक्षक) पद पर पदोन्नत करने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना फिलहाल घोषित नहीं की गई है। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों के पदस्थापना आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

आदेश की कॉपी