रायपुर।रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। लोक शिक्षा संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 12वीं तक की तिमाही (Quarterly) और अर्द्धवार्षिक (Half-Yearly) परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके साथ ही सभी जिलों में परीक्षा संचालन और मूल्यांकन की एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर परीक्षा समिति गठित करने के लिए सभी DEO को निर्देश दिए गए हैं।

लोक शिक्षा संचालनालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सभी शासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में एक समान परीक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक जिले में ‘जिला परीक्षा समिति’ का गठन किया जाएगा।

परीक्षा का समय
प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5): सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक

माध्यमिक स्तर (कक्षा 6 से 8): सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक
हाई और हायर सेकेंडरी स्तर (कक्षा 9 से 12): दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक
तिमाही परीक्षाएं 21 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित होंगी।
वहीँ अर्धवार्षिक परीक्षाओं को दिसम्बर माह में आयोजित किया जाएगा।












