रायपुर।छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून कमजोर पड़ गया है। तीन दिन बाद मानसून फिर से सक्रिय होने की संभावना है। इसके वजह से बारिश की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। बारिश की गतिविधि कम होने से कुछ क्षेत्रों तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि इस बीच उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है।
आज रविवार को सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अनेक जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। आज से पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि कुछ जगहों पर छींटे पड़ने की संभावना है। दूसरी ओर उत्तर छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के बाद प्रदेश में मानसून सक्रिय हों एकी संभावना है। प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। राजधानी रायपुर में आज मौसम आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है।