CGBSE Board 10th result : 10वीं में संयुक्त रूप से तीन टॉपर, सभी ने हासिल किए 99 प्रतिशत अंक

रायपुर।छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस वर्ष की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं में कुल 5.66 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इन विद्यार्थियों ने निर्धारित तिथियों पर अपनी वार्षिक परीक्षाएं दी थीं। छात्र परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cg.results.nic.in/ पर क्लिक कर देख सकते हैं। हाई स्कूल में पहला स्थान संध्या नायक 99.00 फीसदी, परी रानी प्रधान 99.00 फीसदी, अंशुल शर्मा 99.00 फीसदी हासिल किए हैं। तीनों संयुक्त टॉपर हैं।

10वीं की बोर्ड के टॉप 10 टॉपर्स की सूची
 टॉपर का नाम प्राप्तांक प्रतिशत जिला

संध्या नायक59499.00%महासमुंद

परी रानी प्रधान59499.00%महासमुंद

अंशुल शर्मा59499.00%मुंगेली

रिया केशरवानी59398.83%कबीरधाम

रानू सिद्धिमयी साहू59398.83%महासमुंद

रितुका प्रधान59398.83%महासमुंद

दीपांशी बौद्ध59398.83%रायपुर

नंदिता देवांगन59398.83%मुंगेली

कल्पना यादव59298.67%रायपुर

साहिल बारेठ59198.50%दुर्ग