पाटन।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में ग्राम देवादा के अमन कुमार वर्मा का चयन हुआ है क्षेत्र की जनपद सदस्य उर्वशी वर्मा ने मिल कर बधाई दी।अमन वर्मा एक ग्रामीण परिवेश में रहने वाले परिवार से है वह शुरू से मेधावी छात्र रहा है कक्षा दसवीं में गणित के विषय पर 100% नंबर ला कर शासकीय उच्च माध्यमिक शाला देवादा मान बढ़ाया था जो शाला का मेघावी छात्र होने का परिचय देता है यह ग्राम देवादा के लिए भी एक अदभुत क्षण है राज्य प्रशासनिक सेवा में अपना स्थान बनाने के लिए समस्त क्षेत्र की ओर बधाई ।







