रायपुर।छतीसगढ़ के रायगढ़ ज़िले में राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ,जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था,जहां दुर्ग से भी प्रतिभागी बॉडी बिल्डिंग में अपना हुनर दिखाने पहुंचे और दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र के छोटे से गाँव चारभाठा के छबिलाल निषाद ने छत्तीसगढ़ जूनियर केटेगरी 55 केजी में जीता गोल्ड मेडल और ख़िताब अपने नाम कर लिया। ओदरागहन सरपंच जिनेश जैन ने छबीलाल को बधाई देते हुए कहा कि छबीलाल ने समाज ,गांव के साथ साथ क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। मैं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।







