पाटन। 14/11/2025 को हमारे विद्यालय कृष्ण किड्स वर्ल्ड स्कूल पाटन में चाचा नेहरू जी का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह की प्रार्थना सभा में विशेष रूप से शिक्षकों द्वारा बच्चों के लिए तैयार किए गए प्रार्थना सभा से हुई। कार्यक्रम की शुरुआत शाला के खेल शिक्षक श्री राजकुमार साहू सर के उद्बोधन द्वारा हुआ। इसके बाद विद्यालय के उपप्राचार्या श्रीमती यामिनी साहू मैडम द्वारा श्लोक वचन दिया गया तत्पश्चात लक्ष्मी मैडम द्वारा बच्चों को कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए दीप्ति मैडम ने समाचार के मुख्य बिंदुओं को प्रस्तुत करने के लिए प्रियंका वर्मा मैडम को आमंत्रित किया इसके बाद सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को लेकर मनीषा मैडम द्वारा शानदार प्रश्नों की लडियां प्रस्तुत की गई। उसके बाद तथ्यों को लेकर भूमिका मैडम ने प्रस्तुति दी। सभा में अपने सुविचार सावित्री मैडम ने प्रकट किया। सभा के अंत में इन्दु मैडम द्वारा बचपन को समर्पित एक कविता वचन दिया गया। तत्पश्चात शाला प्रमुख प्राचार्य महोदय श्री मयंक कटकवार जी द्वारा बच्चों को बाल दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें प्राचार्य महोदय जी द्वारा विद्यालय की ओर से कुछ उपहार भी दिया गया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिससे बच्चों का उत्साहवर्धन हुआ और एक अच्छा मनोरंजन माहौल बन गया। जितेंद्र साहू सर जी द्वारा अपना विचार प्रकट किया। तत्पश्चात सभी बच्चों के लिए कुछ खेल का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी उपस्थिति दी श्री मयंक कटकवार जी, यामिनी साहू, श्री सोनी, वंदना कुर्रे, किरण वर्मा, राजकुमार साहू, जितेंद्र साहू, देवेंद्र कुमार, दीप्ति लहरी, लक्ष्मी यादव, उपासना देवांगन, इन्दु देवांगन, सावित्री बघेल, मनीष वर्मा, भूमिका वर्मा, राजेश्वरी, जीना साहू, मीना साहू, प्रियंका वर्मा, खुशबू वर्मा के साथ-साथ समस्त विद्यालय के सदस्य उपस्थित थे।






