जिला पंचायत दुर्ग के सभापति मोनू साहू ने अनोखे तरीके से मनाया अपना जन्म दिन, स्कूल के भेंट किया कंप्यूटर


पाटन। जिला पंचायत दुर्ग के सभापति एवं उत्तर पाटन क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोरध्वज मोनू साहू ने आज अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया सबसे पहले शिव मंदिर में पूजा अर्चना करके शासकीय स्कूल अमेरी पहुंचे यहां पर बच्चों के बीच उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया। बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया। साथ ही साथ बच्चों के पढ़ाई के लिए स्कूल को कंप्यूटर भी भेंट किया गया। इस तरह से शिक्षकों ने बच्चों के लिए किए गए कार्य के लिए मोनू साहू का आभार भी माना। एक डिजिटल रूम बनाया गया है उसका आज मोनू साहू ने लोकार्पण भी किया।