कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष ने कृषि विज्ञान केंद्र के कार्य को सराहा

आशीष दास

कोंडागांव । छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) एवं उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर ने कृषि विज्ञान केंद्र कोण्डागांव का भ्रमण किया,  इस दौरान सुरेंद्र शर्मा ने लघु धान्य फसल, बायो- फ्लॉक व बटेर, गिनी फाउल के जिला में बढ़ावा को सराहा, अपने भ्रमण के दौरान बोरगांव के प्रगतिशील किसान किसानु राहा की भूरी- भूरी प्रशंसा की, जो कुल 7 एकड़ पर एकीकृत प्रणालि पर कृषि कर रहे है। सब्जी जिसमे मक्के की खेती, 3 एकड़ पर मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन प्रमुख है ।महेंद्र चंद्राकर जी ने बायो-फ्लॉक को पोषण बाड़ी से जोड़ने की बात कही जिससे किसान की आय व पोषण स्तर दोनों में सुधार आएगा।केंद्र के प्रभारी प्रमुख हितेश कुमार मिश्रा ने जिले में कृषि विज्ञान के फसल प्रदर्शन व उल्लेखनीय कार्यों को बताया।इस भ्रमण के दौरान विनोद कुमार वर्मा, संयुक्त संचालक कृषि, डीडी तांडे, उप संचालक कृषि, जीआर नाग, फार्म मैनेजर बिंदिया पैकरा, विक्की दास, किसानु राहा, जयदेव मंडल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।