पाटन। जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने सभी महिलाओं बहनों को तीज पर्व की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में तीज पर्व काफी अहम पर्व है। आज बहने निर्जला व्रत रखकर अपने सुहाग और परिवार की सुख समृद्धि की कामना करती है। तीज पर्व पर भगवान शंकर और माता पार्वती की पुर्जा अर्चना भी की जाएगी।






