पाटन। ग्राम घुघुवा की होनहार छात्रा बेटी निहारिका शर्मा को शासकीय नर्सिंग महारानी हॉस्पिटल जगदलपुर में नर्सिंग प्रवेश हेतु चयनित होने पर सभापति प्रणव शर्मा ने उज्जवल भविष्य की कामनाओ सहित हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, घुघुवा ग्राम की बेटी के नर्सिंग में चयन होने पर सरपंच श्रीमती शैलेंद्री साहू, समस्त ग्रामवासी एवं पारिवारिक जनों ने हर्ष व्यक्त किया है। छात्रा निहारिका शर्मा घुघुवा निवासी रतन शर्मा की पुत्री, डॉक्टर नीता शर्मा एवं समाजसेवी प्रशांत शर्मा की भतीजी है।







