सभापति ट्रॉफी : तीसरे दिन फाइनल मुकाबले को लेकर उत्साह चरम पर

अंडा। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुशरेल के रामलीला मैदान में आयोजित “सभापति ट्रॉफी” वार्ड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा दिन है। जनपद सदस्य क्षेत्र कुथरेल, भानपुरी, जंजगिरी तीनों गांव मिला कर रोमांचक चल रहा हैं। दो दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद अब प्रतियोगिता अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है, जहां आज 22 मार्च को फाइनल मैच खेला जाएगा।
तीसरे दिन के इस खास मौके पर मुख्य संयोजक एवं सभापति लोमश चन्द्राकर की उपस्थिति में आयोजन और भी गरिमामय बना। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जंजगिरी सरपंच गीता कमलेश ठाकुर, नरेंद्र मानिकपुरी, विनय चांडक, दिनानाथ चन्द्राकर, अजय चतुर्वेदी, रवि देशमुख, बब्लू साहू, नेवेंद्र यादव, उमेश साहू एवं जय निर्मलकर शामिल हुए। मंच संचालन खिलेन्द्र (संजू) यादव द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण जन भी उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
तीन दिनों से चल रही इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिससे दर्शकों को शानदार और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अब सभी की निगाहें आज होने वाले फाइनल मैच पर टिकी हैं, जिसमें विजेता टीम का फैसला होगा।
👉 आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर फाइनल मुकाबले का आनंद लें और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं। साथ ही, जो दर्शक मैदान तक नहीं पहुंच सकते, वे लाइव प्रसारण के माध्यम से भी इस मैच का आनंद ले सकते हैं।