पाटन। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की मौजूदगी में ग्राम महुदा सहित झीट, मोतीपुर, उफरा, जमराव और कापसी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में वार्ड कार्यकारिणी, बूथ अध्यक्षों एवं ग्राम प्रमुखों का गठन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करना और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित, विकास और सामाजिक न्याय की राजनीति करती आई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन की रीढ़ को मजबूत करने का आह्वान किया, ताकि पार्टी को नई दिशा और नई ऊर्जा मिल सके।
वहीं पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं से गरीब, किसान, मजदूर और हर वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की जनविरोधी नीतियों और झूठे वादों को जनता के बीच उजागर करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन साहू, मंडल अध्यक्ष जीतू पटेल, सेक्टर प्रभारी सोहन सोनकर, तुकाराम साहू, युगलकिशोर साहू, परसराम साहू, कमल पटेल, पोषण सेन, अजय यादव, हेमलाल साहू, रामबिशाल साहू, जितेंद्र पटेल, अशोक पटेल, दयालु सिन्हा, कीर्तन साहू, मनोज नारंग, लोकेश साहू, जीवन साहू, भागवत पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।





