पाटन। हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल शनिवार 3 जनवरी को जेल से बाहर आएंगे। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ता और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के समर्थक भारी संख्या में कल लगभग 11 बजे रायपुर पहुंचने वाले है। पाटन से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। केंद्रीय जेल के सामने अम्बेडकर अस्पताल के पास सब कार्यकर्ता एकत्र होंगे। जेल से बाहर आने के बाद चैतन्य बघेल का जोशीला स्वागत करने की तैयारी भी की जा रही है।







