पाटन। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य (बिट्टू) बघेल द्वारा नगर पंचायत पाटन के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धा एवं आस्था के साथ दर्शन-पूजन किया गया। इस दौरान उन्होंने नगरवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर विकास की कामना की।
इस पावन अवसर पर उन्होंने नगर की उन्नति, सामाजिक सौहार्द एवं जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की। उनके आगमन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा और स्थानीय लोगों में सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।
इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी पाटन के पदाधिकारीगण एवं कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।







