नगरी, सिहावा,बेलरगांव। ग्राम बेलरगांव के दंतेश्वरी मंदिर,शितला मंदिर, दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र की शुरुआत बड़ी धूमधाम से हुई। पूजा अर्चना के यहां पर ज्योति कलश स्थापित किया गया। जिसमें दंतेश्वरी मंदिर में 94 ,शितला मंदिर में 34 वं दुर्गा मंदिर में 81 भक्तों ने मनोकामना ज्योति प्रज्वलित कराई है।इस अवसर पर ग्राम समिति अध्यक्ष लिलबंर साहू, ग्राम पटेल अमरसिंह पटेल, संरक्षक कैलाश प्रजापति,खिरभान पवार भानु नेताम, सुरेश कौर्राम , रमलू कुंजाम,भंवर साहू,टेकराम देवांगन, जगेंद्र प्रजापति, सतीश देवांगन,नोमलल देवांगन सहित अन्य मौजूद रहे।







