कल्याणी साहू
पाटन। खारून नदी के तट पर बसे ग्राम किकिरमेटा के ग्रामीणों द्वारा दिए गए विभिन्न समस्याओं के संबंध में शासन प्रशासन के निरंकुश रवैया को देखते हुए आज चक्का जाम करने पर मजबूर हुए है। ग्रामीणों का मुख्य मांग है खारुन नदी पर बन रहे वृहद पुल काफी धीमी गति से हो रहे निर्माण हो रहे है जिसमे तेजी लाई जाए। खारून नदी किकिरमेटा पर निर्माणाधीन तट संवर्धन के अधूरा कार्य को पूर्ण जल्द किया जाए। किकिरमेटा में सड़क किनारे नाली निर्माण अधूरा को पूर्ण करने की मांग ग्रामीण कर रहे है। खारुन नदी के किनारे देसी विदेशी शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग किया जा रहा है। चक्का जाम करने से पूर्व 8 मई को शासन प्रशासन को लिखित रूप से आवेदन देने के बावजूद संबंधित थाना एवं शासन प्रशासन की ओर से संज्ञान लेने के लिए एक अधिकारी नही आये जिसे लेकर भी ग्रामीणों में आक्रोश है।
इस प्रकार शासन प्रशासन की गैरजिम्मेदारी एवं असंवेदनशीलता से जनता को अवगत कराया गया।