कुकदूर मार्ग में नया बाजार जाने के मार्ग में सब्जी विक्रेताओं के भीड़ लगने से दुर्घटना की बढ़ी सम्भावना

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । नगर के कुकदूर मार्ग में नया बाजार जाने के रास्ते में गांव से आने वाले सब्जी विक्रेताओं को बाहर से आने वाले तथा स्थानीय सब्जी विक्रेता रोक लेते हैं।जिससे उक्त स्थान पर भीड़ लगी रहती है। कुकदूर मार्ग में हर सेकंड वाहनों का आना-जाना लगा रहता है जिससे यहां दुर्घटनाएं होती रहती है।तीन दिन पहले एक ट्रक ने कार को ठोकर मार दी थी। इससे पहले एक युवक ट्रक से टकरा कर गम्भीर रूप से घायल हो गया था। नगर प्रशासन को इस जगह थोक सब्जी विक्रताओं को बेचने पर रोक लगाना चाहिए।