अगले तीन दिनों तक बारिश और तेज हवा के आसार


पाटन:  छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता हैं। मौसम विभाग के अनुसार , दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों  और मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर गरज- चमक  के साथ बारिश होने की संभावना हैं ,वहीं अगले तीन दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा।
बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 41.8डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 23.8डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रहा । मौसम विभाग ने अनुमान जताया हैं कि  गुरुवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके साथ ही , कुछ इलाकों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है । वहीं रायपुर की बात करें तो गुरुवार को गरज -चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना हैं।
मानसून आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थितियां :
मौसम विभाग ने यह भी बताया हैं कि अगले दो – दिनों में दक्षिण अरब सागर , मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र , दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों , अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पूरे इलाके और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण – पश्चिम  आगे बढ़ सकता हैं।
पश्चिम विक्षोभ  और चक्रवाती   का असर :
वर्तमान में , मध्य और ऊपरी स्तर की पश्चिमी हवाओं में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है । इसके अलावा , पूर्वी बिहार और आस- पास के इलाकों में चक्रवाती हवा का सिस्टम बना हुआ है , जिसका असर झारखंड , विदर्भ , तेलांगना और रॉयलसीमा तक फैला हुआ है।