चीचा निवासी चंदमणी मनहर ने डीएवी आईसीएफ विश्वविद्यालय रायपुर (कुम्हारी) से बीएड की उपाधि प्राप्त

पाटन। ग्राम पंचायत चीचा निवासी चंदमणी मनहर ने डीएवी आईसीएफ विश्वविद्यालय रायपुर (कुम्हारी) से बीएड की उपाधि प्राप्त कर गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने सत्र 2024-26 में बीएड अध्ययन के दौरान 98.3 प्रतिशत अंक हासिल किए।

चंदमणी मनहर, पिता रामसिंह मनहर, ग्राम चीचा पोस्ट बठेना, तहसील पाटन, जिला दुर्ग की निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि के पीछे परिवार के साथ-साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग का विशेष योगदान रहा। बताया गया कि चंदमणी शुरू से ही मेहनती और पढ़ाई के प्रति लगनशील रही हैं।

चंदमणी, ग्राम चीचा युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हर्ष कुमार मनहर की बड़ी बहन हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर समाज एवं ग्रामवासियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।