चंद्र किरण देवांगन मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित


नगरी/ सिहावा,बेलरगांव।छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार धमतरी स्कूल शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार समारोह का आयोजन नगर पालिका निगम सामुदायिक भवन धमतरी में आयोजित किया गया। नगरी विकास खंड के शासकीय माध्यमिक शाला बोकराबेड़ा की शिक्षिका श्रीमती चंद्र किरण देवांगन को शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्य अतिथि महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी, कार्यक्रम अध्यक्ष रामू रोहरा महापौर धमतरी विशिष्ट अतिथि रंजना साहू पूर्व विधायक धमतरी, नेहरू राम निषाद अध्यक्ष अन्य पिछड़ा आयोग, गौकरण साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी, प्रकाश बैस भाजपा जिला अध्यक्ष, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की उपस्थिति में प्रतिष्ठित मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार अंतर्गत ज्ञानदीप पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया उन्हें ₹7000 नगद ,प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
         चंद्र किरण देवांगन को मंच में उद्बोधन का अवसर प्राप्त हुआ उन्होंने उद्बोधन में इस पुरस्कार का श्रेय अपने साला स्टाफ समन्वयक गांव वाले एवं बच्चों को दिया। उन्होंने कहा कि यह पल मेरे लिए बहुत ही गौरव का पाल है यह मेरे विद्यालय के बच्चों और समुदाय के सहयोग का परिणाम है जिसके साथ मिलकर हमने शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास किया। उन्होंने विज्ञान को बहुत ही रोचक तरीके से बच्चों के सामने प्रस्तुत किया साथ ही उन्होंने कला एवं व्यवसायिक शिक्षा को शिक्षा से जोड़कर बच्चों में विभिन्न प्रकार के कलाओं का एवं व्यवसायिक शिक्षा का कौशल विकसित करने में अपना विशेष योगदान प्रदान किया है उन्होंने विभिन्न प्रकार के नवाचार किया है साथ ही उनके स्कूल में बाल संसद बहुत ही अच्छे से सुचारू ढंग से चल रहा है इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करवाती हैं जिसमें वर्ष 2024 25 में उनके स्कूल से प्रयास विद्यालय में भी बच्चों का चयन हुआ है वह समय-समय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी करवाती हैं और उनके बच्चे हमेशा चाहे वह खेल हो चाहे सांस्कृतिक कार्यक्रम हो चाहे कल का क्षेत्र हो अव्वल स्थान प्राप्त करते हैं वनों के बीच में बसा हुआ यह स्कूल आज किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है।और यह सब वहां के शिक्षकों के सहयोग से श्रीमती चंद्र किरण देवांगन ने कर दिखाया है।