पाटन। चन्द्रनाहूँ (चन्द्राकर) कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन के जामगांव(एम) परिक्षेत्र द्वारा स्व चन्दूलाल चन्द्राकर की पुण्यतिथि, मातापिता सम्मान एवं परिवार मिलन समारोह, 02 फरवरी 2023 दिन गुरुवार को लता कुंज तर्रा में आयोजित है।


ईष्टदेव एवं महापुरुषों के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना, दीप प्रज्जवलन एवं अतिथियों का स्वागत मातापिता सम्मान समारोह युवक-युवति परिचय सम्मेलन अतिथियों का उद्बोधन उत्कृष्ट कृषक उद्यमी, व्यावसायी शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य सेवा कार्य करने वाले स्वजाती भाईयों एवं बहनों का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान डॉ. ममता प्रेम चन्द्राकर कृत ” चिन्हारी” सांकृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।

समाज के अध्यक्ष खिलावन चन्द्राकर, उपाध्यक्ष कमलनारायण चन्द्राकर, भूषण चन्द्राकर, भेषनारायण चन्द्राकर छत्तर चन्द्राकर, ।राज प्रतिनिधि : शीतल चन्द्राकर (अध्यक्ष-सेवा सहकारी समिति तर्रा), एस. एल. चन्द्राकर, अविक चन्द्राकर, लोकमणी चन्द्राकर, पंकज चन्द्राकर, हरि चन्द्राकर, अनिल चन्द्राकर, रूपेश चन्द्राकर, लव-कुश चन्द्राकर, उपकार चन्द्राकर, श्रीमती रूखमणी चन्द्राकर, लता चन्द्राकर, उपासना चन्द्राकर, डॉ. योगेश चन्द्राकर (सरपंच), नवीन चन्द्राकर (उप सरपंच) तैयारी में जुट गए है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री, छ.ग. शासन होंगे। अध्यक्षता नरसिंह प्रसाद चन्द्राकर समाज सेवी, शंकराचार्य आश्रम, रायपुर करेंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ. विशाल चन्द्राकर, राजकुमार चन्द्राकर , बाबू लाल चन्द्राकर, गोविंद चन्द्राकर उद्यमी, प्रदीप चन्द्राकर अध्यक्ष-चन्द्रनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज, दुर्ग राज होंगे।







