दुर्ग। मौसम विभाग के अनुसार सर्दी बढ़ने और शीतलहर को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग दुर्ग अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय एवम अशासकीय विद्यालयों में नई समय सारणी लागू की गई है। 1 पाली में संचालित विद्यालयों हेतु समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एवम 2 पालियों में संचालित विद्यालयों हेतु प्रथम पाली समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक एवम द्वितीय पाली में दोपहर 12.30 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाना है।यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

- January 9, 2023