जीवन के अंतिम समय में हरि नाम का जाप करें-परमानंद जी महराज़
अहिवारा विधायक डोमनलाल कोसेवाडा मटंग पहुंचे भागवत कथा सुनने,,,


दिनांक/25/12/2025

सेलुद/ अंचल के समीप स्थित ग्राम मटंग में निर्मलकर परिवार द्वारा श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है! परीक्षित तेनसिंग निर्मलकर ने बताया की  आज कथा के छटवां दिवस
था जहां जड़भरत तथा कृष्ण जन्म कथा का झांकी के माध्यम से कथा परायण किया गया! इस दौरान आहिवारा विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाडा कथा का रसपान करने मटंग पहुंचे!
     विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा ने कहा की मेरा सौभाग्य है की मुझे भी श्रीमद भागवत भागवन का कृपा आशीर्वाद प्राप्त हुआ! इस अवसर पर निर्मलकर परिवार के साथ समस्त जनमानस का आभार व धन्यवाद करता हूँ, जहां मुझे भी आमत्रंण किया!
   कथा वाचक पुरोहित श्री परमानंद जी पंचकोशी धाम नव चेतना केन्द्र फिगेश्वर( राजिम) ने जड़ भरत की कथा को बताते हुए कहा की जड़ भरत ने पूर्व जन्म में अपने जीवन के अंतिम समय में भगवान की भक्ति न करके जीव जंन्तु पर मोह लगा दिया जिससे वह हिरणी कुल में जन्म लिया!और आत्म भटकता रहा! किंतु पुनः जन्म पश्चात ज़ब ज्ञान का बोध हुआ तब भगवान की भक्ति किया!जिससे पुरे कुल को मोक्ष मिला!
आगे कथा के दौरान कृष्णजन्म का उत्सव झांकी के माध्यम से चित्रण किया!
जहां सभी जन मानस की कृष्णा लीला का आनंद लिया!
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पोशुराम निर्मलकर,पूर्व सरपंच श्रीमती डेगेशवरी रमेश,मनोज साहू,रितेश साहू,भागवत वर्मा, संत घनश्याम पटेल, जगदीश वर्मा, बिसाहू राम चंदन, वीरेंद्र वर्मा, कमल निर्मलकर, खुमेश साहू, जितेंद्र साहू, निहाल निर्मलकर, बोधीराम साहू,युमन साहू, गोवर्धन साहू,सहित बड़ी संख्या में जन मानस उपस्थित रहे!