केशव साहू

कावड़ यात्रा का सफल आयोजन धर्मनगरी डोंगरगढ़ में हुआ
पावन सावन सोमवार के शुभ अवसर पर आयोजित कावड़ यात्रा आस्था, भक्ति और समर्पण का अद्भुत संगम रही।
कावड़ यात्रा का शुभ मार्ग
श्रीमती आँचल संजय भूषण मिश्रा के निवास से प्रारंभ होकर ठेठवार पारा स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते हुए पिपलेश्वर महादेव मंदिर थाना चौक में जलाभिषेक करते हुए शिव पंचायत समिति कश्मीरी पारा पहुँची।
शिव पंचायत समिति कश्मीरी पारा महिला मंडल द्वारा श्रीफल भेंट कर कावड़ यात्रा का आत्मीय एवं श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया।
कावड़ यात्रा में सम्मिलित शिवभक्त महिलाएं
आँचल मिश्रा, वैशाली देशकर, विनिता साहू, पुष्पांजलि चंद्राकर, बबीता मलाकार, सुनंदा शर्मा, भुनेश्वरी निषाद, मेघा चौरसिया, सरस्वती निषाद, यामिनी निषाद, प्रतिभा वाजपेयी, ज्योति निषाद, निकिता लारोकर, स्वीटी लारोकर, रानी महोबिया, शारदा निषाद, राधा यादव, सपना वैष्णव, कल्पना वैष्णव, ज्योति भारद्वाज, उषा कौशिक, कल्पना कौशिक, गायत्री, नेहा गहरवाल, यशोदा शर्मा सहित अनेक शिवभक्त महिलाओं की वार्ड नं. 24 की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कावड़ यात्रा को सफल एवं भक्तिमय बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी शिवभक्तों, महिला मंडल, आयोजन से जुड़े प्रत्येक सहयोगी एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद!
बाबा भोलेनाथ की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे। सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल का संचार करें।
हर हर महादेव।
ॐ नमः शिवाय।







