पाटन समिति में अव्यवस्था का आलम: धान लेकर पहुंचे किसान  को गेट में नहीं मिली एंट्री, गाड़ी बाहर खड़ी कर  कर रहे गेट खुलने का इंतजार


पाटन। सेवा सहकारी समिति पाटन में धान खरीदी को लेकर अव्यवस्था का आलम है। यहां पर धान लेकर पहुंचे किसानों को गेट के अंदर एंट्री ही नहीं मिल रही है। आज सुबह से किसान धान लेकर पहुंचे लेकिन सभी 7 बजे के बाद भी किसानों को गेट के बाहर ही रोक दिया गया। बता दे कि पाटन मुख्यालय होने के बाद भी यह आलम है। अभी खरीदी केंद्रों में भीड़ नहीं है इसके बाद भी तरह से किसान परेशान है।