राशन दुकान में अव्यवस्था, चावल लेने पहुंचे हितग्राहियों को नहीं मिला चांवल, हितग्राहियों के लिए पहुंचे चांवल आखिर कहा गायब हुई, पाटन ब्लॉक के इस गांव का मामला, देखिए वीडियो के साथ पूरी खबर


पाटन। अकतई क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन नहीं मिलने के कारण हितग्राहियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार लगभग 70 क्विंटल चावल का वितरण अब तक शेष है, जबकि यह चावल अकतई, चारभाटा एवं रीवागहन गांवों के राशन कार्ड धारियों को वितरित किया जाना है।
तीनों गांवों के हितग्राही पिछले पखवाड़े भर से प्रतिदिन राशन दुकान के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन हर बार उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि राशन गोदाम से तो जारी हो चुका है, लेकिन किसी कारणवश वह राशन दुकान तक नहीं पहुंच पाया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सरपंच श्रीमती माधुरी निषाद ने इस संबंध में एसडीएम सहित खाद्य विभाग को लिखित व मौखिक रूप से जानकारी दी है। इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर रोष व्याप्त है और वे शीघ्र राशन वितरण की मांग कर रहे हैं। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो हितग्राहियों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस राशन दुकान का संचालन नव साक्षर समूह दीदी बैंक आमालोरी द्वारा किए जाने की खबर है।

देखिए पूरी वीडियो