चारामा।नगर मे सिंधी समाज के द्वारा चेटी चंड पर्व धुमधाम से मनाया गया। नगर के झुलेलाल मंदिर मे धुमधाम से विभिन्न आयोजन हुए। और इसी दिन से सिंधी नववर्ष की शुरूआत होती है। नगर मे प्रतिवर्ष चेटी चंड पर्व मनाया जाता है। जिसके लिए समाज की ओर से विशेष तैयारियों की जाती है। इस पर्व को धुमधाम से मनाने के लिए समाज एक जुट होकर अपनी पुरी प्रतिष्ठानो को पुर्णतः बंद रख आयोजन को सफल बनाते है। पर्व के अवसर पर समाज के लोग सुबह 09 बजे नगर के झुलेलाल मंदिर मे एकत्रित हुए। जहाँ भगवान झुलेलाल की पुजा अर्चना मजन कीर्तन सुबह से चलता रहा।
सुबह 10 बजे समाज के युवक युवतियो के द्वारा भव्य बाईक रैली निकाली गई। जो समाज मवन से पुरे नगर मे भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर मे समाप्त हुई। दोपहर मजन कीर्तन मे समी लोग शामिल हुए। दोपहर में सभी के लिए आम लंगर रखा गया। जिसका प्रसाद समाज सहित बाहर के लोगो ने मी ग्रहण किया। जिसके मव्य शोभा यात्रा की तैयारी में सभी जुट गये, और भगवान झुलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शाम 04 बजे से यह शोमा यात्रा प्रारम हुई। मव्य डीजे की धुन मे समाज के लोग नाचते गाते संगीत का आंनद उठाते हुए शोभायात्रा मे शामिल हुए। शोभायात्रा, पुरे नगर के प्रत्येक वाडों से गुजरी, जहाँ जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ। भगवान की पुजा अर्चना हुई। देर रात 08 बजे. तक शोभायात्रा चलती रही, शोभायात्रा मे जमकर आतिशबाजी भी की गई। रात्रि मे प्रसाद वितरण के साथ पर्व मनाया गया। एक दुसरे के बधाई दी गई। और उनका जन्म जिस संदेश सद्भावना, भाईचारा को बढाने के लिए हुआ था, को बनाये रखने की अपील समाज के पदाधिकारियो ने समाज के समी जनो से की। और संध्या बेला पर समाज के जनो ने अपने अपने घरो के सामने रंगोली सजाकर उसके दीपक जलाकर उत्सव मनाया।

जमकर आतिशबाजी भी हुई। आयोजन को सफल बनाने मे अध्यक्ष नारायण दास पंजवानी, शिव जोतवानी, नारायण सचदेव, यूवा संगठन के अध्यक्ष सन्नी वाधवानी, गोलू पंजवानी, जीतेन्द्र जोतवानी, अजय जगवानी, दीपक नानवानी, सिंधु महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती पूजा भोजवानी, माया वाधवानी, निर्मला माखिजा, अनिता माखिजा, संगीता जगवानी, सरिता असरानी, दूर्गा सचदेव, प्रिया पंजवानी, कीर्ति सबनानी सहित समाज के लोग उपस्थित होकर सुख समृद्धि की प्रार्थना की।