चारामा : नगर में धूमधाम से मनाया गया ईद का पर्व

चारामा-नगर मे मुस्लिम समाज के द्वारा ईद का पर्व धुमधाम से मनाया गया। माहे रमजान मे 30 रोजा पुरा करने के बाद बुधवार को ईद का चाँद दिखने के बाद नगर मे गुरुवार को ईद उल फितर मनाई गई। सुबह 09 बजे नगर के मस्जिद में मौलाना असरफ खान के द्वारा समाज के लोगो साथ विशेष नमाज ईद उल फितर अदा की गई। बच्चो के द्वारा भी ईद की नमाज अदा की गई। जिसमे नमाज के बाद दुआओ मे अमन व सलामततली के लिए सैकडो हाथ उठे इस दौरान नगर मे भाईचारा और स‌द्भाव का अनूठा महौल देखने को मिला। विभिन्न धर्म व समुदाय के लोग ने मस्जिद पहुँचकर मुस्लिम माईयो को गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी। वहाँ समाज के लोगो ने भी एक दुसरे को गले लगाकर ईद की मुबाकर बाद दीं। मस्जिद के बाद नगर के कब्रिस्तान में भी अपने परिजनो की कब पर दुआएँ की। जिसके बाद समी अपने अपने घरो मे जाकर अपने परिवार जनो के साथ ईद का जश्न मनाया। वही इस पर्व मे घरो घर सेवई बनाकर, परिवार के साथ खाकर और अन्य लोगो को भी खिलाकर उनके जीवन में मिठास डालने का काम किया गया। ईद के दौरान पुलिस व्यवस्था भी मुस्जिद मे मुस्तैद रही और शांति और खुशी के माहौल मे ईद मनाई गई। इस दौरान इस दौरान सदर मो यासिन नुरानी, नासीर खान, रहमान खान, महमुद बाई, अब्दुल रज्जाक, असरफ खान, कादर खान, जाहिर खान, अमजद खान, नवाब खान, स‌द्दाम खान, ताहिर खान, आरीफ खान, सहित बडी संख्या मे समाज के पुरूष एंव बच्चे उपस्थित रहे।