चारामा। प्रणम्या चिल्ड्रन्स एकेडमी दरगहन के द्वारा छग के निर्माण उत्सव के अवसर पर वृहद और सुन्दर तरीके से राज्य उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे स्कूल के प्राचार्य सहित सभी शिक्षको के अथक प्रयास से राज्य संस्कृति प्राकृतिक सम्पदा परम्परा, खान पान, दर्शनीय स्थल, आभूषण और विज्ञान जगत से प्रेरणा देती हुई कई कलाओ को सामने बनाकर रखा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन, अध्यक्षता श्रीमति पुष्पा जाजु प्रकाश जाजु, विशिष्ट अतिथि केशव साहु ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, धन्नुलाल साहु सेवा निवृत्त शिक्षक, चन्द्र शेखर यादव प्राचार्य बालक हाईस्कूल चारामा व्याख्याता दाउलाल तिवारी सहित ग्राम के वरिष्टजन एवं संस्था के प्राचार्य सपना जाजु पंकज जाजु की उपस्थिति मे मॉ सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर किया गया।

सभी अतिथियो के द्वारा स्कूल के प्राचार्य सहित सभी शिक्षको और बच्चो के अथक प्रयास से राज्य संस्कृति, प्राकृतिक सम्पदा परम्परा, खान पान, दर्शनीय स्थल आभूषण और विज्ञान जगत से प्रेरणा देती हुई कलाओ का निरिक्षण किय। छग की धरोहर को अपने बीच पाकर सभी अतिथि गढ़ गदगद हुए। पुरे छग की परम्परा सस्कृति खान पान, पहनावा को अपने आखो के सामने एक जगह पर देख सभी अतिथि और परिजन अपने आप को गौरान्वित महसूस किया, और स्कूल के इस राज्यउत्सव कार्यक्रम की जमकर सराहना की।


बच्चो के द्वारा स्मार्ट सिटी एवं विज्ञान के कई तकनीको का प्रदर्शन भी किया। वही सभी कक्षाओ के छात्र छात्राओ के द्वारा छग वेषभुषा, आभूषण धारण कर छग गीतो पर सामुहिक नृत्य किया। छग के 12 महिनो तक होने वाले सभी पर्व तीज त्यौहारों को अपने नृत्य मे दिखाने का प्रयास किया। छग की व्यंजन का आनंद सभी अतिथि एव परिजनो ने जमकर उठाया।

यह प्रयास स्कूल के बच्चों को छग की धरोहर से जोडना था, छग की महान पराम्परा और संस्कृति के प्रति उनका झुकान बढे, वे उसे पहचाने यही उद्देश्य लेकर यह राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस तरह का कार्यक्रम पहली बार शायद किसी संस्था मे आयोजित हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में स्कूल प्रबंधन के मुख्य सलाहकार पंकज जाजु ,प्राचार्य सपना जाजु मुख्य शिक्षिका सारिका मसीह, ममता तिवारी, ममता सार्वा, सानिया बानो, गायत्री तारम विधा सिन्हा ,अनामिका सिन्हा, मिनाक्षी साहु नदिनी ठाकुर ,काजल देवांगन, पुष्पलता पटेल, रश्मि साहू, साक्षी सिन्हा पायल निषाद, लोहिम सिन्हा सिमरन जगवानी सहित स्कूल के सभी कर्मचारी का सहयोग रहा।

