चारामा:चारामा छ.ग में दुसरे चरण अन्र्तगत कांकेर लोकसभा में सुबह 07 बजे से दोपहर 03 बजे से शांति पुर्ण मतदान सम्पन्न हुआ

कांकेर ।लोकसमा अर्न्तगत 08 विधानसभाओ में कुल 67.50 प्रतिशत् का मतदान हुआ। वही लोकसभा अर्न्तगत्त भानुप्रतापपुर विधानसभा में 68 प्रतिशत् मतदान हुआ। चारामा विकासखण्ड के 105 बुथ केन्द्रों में 83722 मतदाता है। जिसमे 40711 पुरुष मतदाताओं में 25529 और 43011 महिला मतदाताओं मे 28486 ने मतदान किया।

और कुल मतदान का प्रतिशत् 76.96 प्रतिशत रहा। गर्मी के चलते सुबह 07 बजे से ही मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की भीड जुट गई थी. लगभग सभी मतदान केन्द्रों में 10 बजे तक अच्छी खासी मतदाताओं की भीड देखी गई, जिसके बाद दिन भर मतदाताओं का आना जाना लगा रहा। लाकसमा के इस पर्व पर नये मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। वही नये मतदाताओं से लेकर 80 वर्ष से अधिक के मतदाताओ ने बढ़चढ़कर मतदान किया। और मतदान करने के बाद अपनी अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए लोगों से मतदान करने की अपील की। मतदान के साथ ही मतदाताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।

26 अप्रैल मतदान दिवस के दिन भी विकासखण्ड में शादियों के सीजन में कई मतदाता दुल्हा बनकर तो कई मतदाता हल्दी की रस्म के दौरान मतदान करने पहुँचे। तो कई जगहो पर नवयुवक युवतियों ने एक साथ मतदान किया।

पहले मतदान फिर निकलेगी बारात

विकासखण्ड के ग्राम जुनवानी में राजकु‌मार नागराज, देवेन्द्र नाग जंवरतरा. दयानिधि गजेन्द्र अरौद, मनोज सेन नगर वार्ड क्रमांक 11. नंद किशोर यादव ग्राम मयानाः तामेश्वर धनकर ग्राम डोडकावाही, धर्मेन्द कुमार सोनी नगर वार्ड कमांक 04. अनेश्वर यादव ग्राम तॉसी. जोगेन्द्र मडावी नगर वार्ड कमांक 05. ग्राम खरथा तुलेश्वर निषाद ये सभी मतदाता बारात जाने के पहले मतदान करने केन्द्रों में पहुंचे. केन्द्र में मतदान किया जिसके बाद ही बारात निकाली। दुल्हो के साथ उनके परिजन और रिश्तेदारों में भी मतदान किया। दुल्हों ने कहाँ पहले ईवीएम मशीन दबाना है तब ही दुल्हन को लाना है। वही दुल्हों ने बरातियों से शर्त भी रखी कि जो बाराति मदान करेगा वही बारात में शामिल होगा। वही कंही दुल्हे मंडलप से निकलकर हल्दी रश्म के दौरान भी मतदान किया।

वही हल्दी रश्म के दौरान युवतियों भी मतदान करने पहुंची

नगर के वार्ड कमांक 15 निवासी हेमलता गजेन्द्र कन्या शाला स्थित मतदान केन्द्र में हल्दी रश्म के दौरान ही मतदान करने पहुँची। वही ग्राम जुनवानी में तनुजा जैन ने भी हल्दी रश्म के दौरान मतदान किया. ताकि बारात आने के पहले सभी रश्मे पुर्ण हो सके। वही सबसे मतदान करने की अपील की।

नव विवाहित जोडो ने डाला वोट

ग्राम कोटेला मे देवीलाल पटेल ने अपनी दुल्हन के साथ मतदान केन्द्र पहुँचकर मतदान किया। नव दाम्पत्य जोडी के मतदान करने के बाद ही घरवालो ने आगे की रश्मे पुरी की।

तहसील के चार मतदान केन्द्रों को संगवारी बूथ दो मतदान केन्द्रो को युवा वोट व एक मतदान केन्द्र को दिव्यांग बूथ के रूप में आकर्षक रूप से सजाया गया था। जहाँ मतदाताओं ने जमकर मतदान किया। मतदान केन्द्रों में दिव्यांगो और बुजुर्गो को मतदान कराने के लिए दिव्यांग स्थ, सहयोगी रथ के माध्यम से घरो से मतदान केन्द्र तक लाया गया जहाँ मतदान केन्द्रों में उन्हे टाई साईकिल से बैठार मतदान केन्द्र के अन्दर तक लेजाकर मतदान कराया गया। मतदान केन्द्रों में बीएलओ और केन्द्रों के बाहर 100 मीटर दुरी तक पार्टीयो के कार्यकर्ता मतदाताओं को हर संभव सहयोग देते रहे। पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही। वही मतदान सम्पन्न कराने में मत्तदाताओं के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारिये मतदान मित्र, एनसीसी, एनएसएस के छात्र छात्राओ का पुर्ण सहयोग रहा।