चारगांव के वरिष्ठ कांग्रेसी बंधन मरकाम ने थामा भाजपा का हाथ,जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी ने दिलाई सदस्यता

मौर्यध्वज सेन
नगरी/सिहावा,बेलरगांव ।नगरी विकासखंड के संवेदनशील ग्राम चारगांव के वरिष्ठ कांग्रेसी और उप सरपंच बन्दनसिंह मरकाम ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया। दिनेश्वरी नेताम जनपद अध्यक्ष एवं शक्ति केन्द्र प्रभारी ने भाजपा टोपी और गमछा पहनाकर स्वागत किया। दिनेश्वरी महेन्द्र नेताम की उपस्थिति में ग्रामीण लगातार भाजपा प्रवेश कर रहे हैं। 12/4/2024 शुक्रवार को दिनेश्वरी नेताम की उपस्थिति में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के जबर्रा शक्तिकेन्द्र (बूथ क्रमांक 133-जबर्रा, 134-चारगांव और 157- भैंसामुड़ा) की बैठक चारगांव में रखी गई थी। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री भोजराज नाग जी शत-प्रतिशत मतदान कर विजय दिलाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर श्री महेन्द्र नेताम, जिलाध्यक्ष अजजा मोर्चा, रामजी मरकाम सरपंच भैंसामुड़ा, रामसाय ओटी बूथ अध्यक्ष चारगांव, सिरधन नेताम, मीना नेताम, परमानंद मरकाम, देवनाथ नेताम, शत्रुघ्न यादव, विजय सोरी आदि उपस्थित रहे।