पंडरिया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पंडरिया में सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी की कमी को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा खैरझिटी प्रधान पाठक दीपक सिंह ठाकुर को एबीईओ के कार्य हेतु अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ठाकुर को दायित्व दिए जाने पर मंगलवार को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा फूल माला व बुके देकर विकासखंड शिक्षा कार्यालय में स्वागत किया गया।

इस दौरान तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ तहसील शाखा के अध्यक्ष ऋषि कुमार महरा, संघ दिनेश तिवारी, एसपी डडसेना, प्रफुल्ल बिसेन, सुरेश ठाकुर, बीआरसी अर्जुन चंद्रवंशी,संतोष सोनी, विनोद गोस्वामी, राजेश पांडेय, रघुनंदन गुप्ता एवं बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारीकरण एवं शिक्षक साथी भी उपस्थित थे । श्री ठाकुर के एबीईओ बनने से सभी कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।





