रसायन शास्त्र के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को रुलाया,पैटर्न से विद्यार्थी हुए परेशान

पंडरिया- बारहवीं बोर्ड की केमेस्ट्री बच्चों को रास नहीं आया।गुरुवार को बारहवीं बोर्ड में केमेस्ट्री विषय का पेपर था,जो बच्चों के पल्ले नहीं पड़ा।वहीं पढ़ाने वाले शिक्षक भी प्रश्न देखकर चौक गए।विषय शिक्षक भी रसायन के प्रश्न पेपर को पिछले 20 वर्ष में सबसे कठिन बता रहे हैं।एक तरफ जहां प्रश्न कठिन थे वहीं पेपर का पैटर्न बदल दिया गया था,जिससे परीक्षार्थी हल करने मे असमर्थ रहे।


छात्र ऐश्वर्य चंद्राकर,आर्यन,शिवानी,अजय ने बताया कि बताया कि पेपर बहुत कठिन था।पिछले पैटर्न प्रश्नों के आधार पर तैयारी किये थे।किंतु पैटर्न बदल कर डीप प्रश्न दिया गया।उच्च स्तर का प्रश्न प्रतियोगी परीक्षा के तर्ज पर दिया गया।जो आसानी से सुलभ नहीं थे।नगर के आत्मानन्द,कन्याशाला,कुंडा,दुल्लापुर,पांडातराई सहित सभी परीक्षा केंद्रों के छात्रों के पेपर ठीक से नहीं बन पाए हैं।टॉपर बच्चे को परीक्षा पास करना मुश्किल हो गया है,वहीं टॉपर बच्चों का रिजल्ट खराब होने की चिंता हो गयी है। केमेस्ट्री विषय में बोनस अंक की मांग कर रहे हैं।