शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंडरिया में पदस्थ छबिलाल सिंह क्षत्री  के सेवानिवृत होने पर  शिक्षकों  द्वारा सम्मान दिया गया

पंडरिया-नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंडरिया में पदस्थ छबिलाल सिंह क्षत्री व्याख्याता हिंदी अपने अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के पश्चात 30 जून को सेवानिवृत हुए हैं।जिन्हें प्राचार्य के द्वारा पेंशन अदायगी आदेश प्रदान किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के संस्था प्रमुख नील कुसुम एक्का,व्याख्याता धर्मदास चेलक, संगीता दिवाकर, प्रधान पाठक माहेश्वरी तथा शिक्षिका भारतीय ठाकुर, मंजू भगत एवं,कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक रविकांत सिंह उपस्थित रहे। विद्यालय के सभी छात्राओं, संस्था प्रमुख एवं समस्त स्टाफ द्वारा शिक्षा सत्र 30 अप्रैल 2026 तक श्री क्षत्री को विद्यालय में शिक्षकीय कार्य करने के  लिए सम्मान पूर्वक आग्रह किया गया।