छग क्रांति सेना ने साहू समाज को साधने मधु साहू को उतारा चुनावी मैदान में, भाजपा कांग्रेस ने उतारे कुर्मी समाज से प्रत्याशी, जोगी कांग्रेस से अमित जोगी उतर सकते है मैदान पर, आप पार्टी ने भी साहू समाज से जुड़े इस युवा नेता को बनाए पाटन से प्रत्याशी


बलराम यादव
पाटन। पाटन विधानसभा का चुनाव में  हर बार काफ़ी कड़ा मुकाबला रहता हैं। यहां पर जातिगत मतदाता की भूमिका को भी काफी अहम माना जाता है। सभी राजनीतिक दल सामाजिक वोट को साधने का प्रयास करता है। कांग्रेस और भाजपा ने कुर्मी समाज पर दांव खेला है। कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन में चुनाव लड़ रहे है। वही भाजपा ने भी कुर्मी समाज के वर्तमान में सांसद विजय बघेल को चुनावी मैदान में उतारा है। ये दोनो प्रत्याशी के मध्य काफी कड़ा मुकाबला जब जब दोनो चुनाव लडे है हुआ है। इस बार भी मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद जताई जा रही है। आम आदमी पार्टी ने भी अभी प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। Matang निवासी अमित हिरवानी को पाटन से प्रत्याशी घोषित किया है। क्षेत्रीय पार्टी के रूप में उभरे छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने भी इस बार चुनाव मैदान में जोर आजमाइश कर रही है। पाटन विधानसभा से साहू समाज के युवा चेहरा मधु साहू ग्राम गुजरा को दो दिग्गज के मध्य चुनाव मैदान में उतारे है। अगर साहू समाज का वोट मधु साहू को जाता है तो यह भाजपा और कांग्रेस दोनो के लिए नुकसान दायक रहेगा।।इसके अलावा छग क्रांति सेना पहले से पाटन में कई कार्यक्रम करवाकर अपना कुनबा बढ़ाने में लगे है। जानकारी  जोगी कांग्रेस अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नही कर पाए है। सूत्रों की माने तो अमित जोगी पाटन से चुनाव लडेंगे। आम आदमी पार्टी भी साहू समाज से जुड़े अमित हिरवानी को मैदान में उतारी है। । वही जोगी कांग्रेस से अमित जोगी का पाटन से चुनाव लडने के चर्चा थी। लेकिन उन्होंने इस विषय पर पत्रकारों से पूछे सवाल पर कहा की समय आएगा तो सब पता चल जायेगा। इस चुनाव में भाजपा कांग्रेस को सामाजिक ताना बाना बनाए रखने काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। फिरहाल छग क्रांति से के उम्मीदवार भी मैदान पर उतर गए है।