अंडा। ग्राम तिरगा में महान वीर योद्धा एवं राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दिल्लीवार कुर्मी समाज के पदाधिकारी एवं ग्राम प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने शिवाजी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों एवं वीरता को याद किया। वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज के उत्थान एवं राष्ट्र सेवा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय बेलचंदन, सर्किल युवा अध्यक्ष दधिश देशमुख, प्रधान गैंदलाल, उप प्रधान रामसाय बेलचंदन, शिवाजी स्मारक अध्यक्ष युवराज देशमुख, अघनू देशमुख, भरतलाल बेलचंदन, दयाराम दिल्लीवार, भूपेंद्र बेलचंदन, रामसिंग देशमुख, नंदलाल देशमुख, टेमन देशमुख, प्रवीण देशमुख, भुलऊराम देशमुख, नरेंद्र देशमुख, भीष्म देशमुख, उपसरपंच सूखिताराम ढीमर, दिलेश्वर यादव, संतु ठाकुर, बिरेंद्र कोतवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी के द्वारा शिवाजी महाराज के बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।







