Chhattisgarh: 15 IPS अधिकारियों का तबादला, बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर बने

रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन ने 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल का रायपुर तबादला कर दिया गया है। अब शशिमोहन सिंह होंगे रायगढ़ के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। गुरुवार देर रात जारी आदेश में बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। 

आदेश गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय के सचिव हिम शिखर गुप्ता के हस्ताक्षर से जारी हुआ। 2009 बैच के आईपीएस अमित तुकाराम कांबले को रायपुर का अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं रेल एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को रायपुर ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थ किया गया है।