दुर्ग।छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के तत्वावधान में 9 सूत्रीय मांगों को लेकर 23 सितंबर को दुर्ग जिले में मानस भवन के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया एवं रैली निकालकर मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने किया।
इस अवसर पर वर्मा ने कहा कि कृषि स्नातक अधिकारियों की लंबे समय से लंबित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य सरकार का ध्यानाकर्षण कराया जा रहा है। हमारी मांगें न केवल कृषि अधिकारियों के हित में हैं बल्कि प्रदेश के किसानों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि सरकार शीघ्र ही हमारी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन में विकासखंड अध्यक्ष दुर्ग श्रीमती कामाक्षी त्रिवेदी विकासखंड अध्यक्ष पाटन श्री प्रमेश साहू विकासखंड अध्यक्ष धमधा श्री तिलेन्द्र साहू एवं जिलेभर से बड़ी संख्या में कृषि अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए और एक स्वर में अपनी मांगों को रखा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ।





