दुर्ग।छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला दुर्ग द्वारा मिडिल विद्यालयों में शिक्षक(एल.बी.) व प्रधानपाठक के रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति की मांग को लेकर संयुक्त संचालक शिक्षा दुर्ग के नाम सहायक संचालक श्री के.के. शुक्ला को ज्ञापन सौंपा गया।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से मिडिल स्कूल में बड़ी संख्या में शिक्षक(एल.बी.) व प्रधानपाठक के पद रिक्त हैं, जिसके कारण विद्यालयों के शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पात्र सहायक शिक्षकों व शिक्षकों को पदोन्नति का अवसर न मिलने से उनमें असंतोष एवं निराशा व्याप्त है।
फेडरेशन ने संयुक्त संचालक (शिक्षा) दुर्ग से आग्रह किया है कि शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर योग्य शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पाटन चेतन सिंह परिहार,ब्लॉक अध्यक्ष दुर्ग सतीश चंद्राकर,ब्लॉक अध्यक्ष धमधा उत्तम सिंह ठाकुर,जिला संरक्षक सुनील बघेल,ब्लॉक उपाध्यक्ष खेलावन सिंह कुर्रे, ब्लॉक सचिव राजकुमार बघेल,संयुक्त सचिव राजकुमार गुप्ता,दुलेश्वर टंडन,देवनारायण बघेल,ज्ञानेश्वर द्विवेदी,खिलेश कुमार साहू,अंकेश्वर प्रसाद महिपाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।






