पाटन। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक पाटन के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एस.डी.एम. पाटन श्री उत्तम कुमार ध्रुव से शिष्टाचार भेंट कर उनका पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए स्वागत किया तथा नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों से जुड़े विभिन्न विषयों एवं प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखते हुए जनहित में कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त एस.डी.एम. के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास एवं प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलेगी तथा शिक्षा से जुड़े विषयों का भी सकारात्मक समाधान होगा।
अंत में फेडरेशन की ओर से एस.डी.एम. महोदय को पुनः शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके सफल एवं जनहितैषी कार्यकाल की कामना की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, विकासखंड स्रोत समन्वय पाटन गुनेश्वर प्रसाद वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष चेतन सिंह परिहार, उपाध्यक्ष खेलावन सिंह कुर्रे,सचिव राजकुमार बघेल,सुनील कुमार बघेल,किशोर कुर्रे,टोकेन्द्र चंद्राकर आदि उपस्थित थे।







