रायपुर।छत्तीसगढ़ से नक्सल मुठभेड़ की बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार की सुबह छह से सात बजे के करीब छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर हुई मुठभेड़ में बस्तर संभाग के खूंखार नक्सली माड़वी हिड़मा समेत कुल छह नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मारेदुमिल्ली के पास सुबह-सुबह यह मुठभेड़ हुई। इसमें खूंखार नक्सली हिड़मा और उसकी पत्नी राजे उर्फ रजक्का के मारे जाने की सूचना है।
बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह छह से सात बजे के करीब आंध्र प्रदेश के एएसआर जिले के रामपचोदवरम उप-मंडल के मारेदुमिल्ली के पास हुई मुठभेड़ में हिड़मा समेत छह माओवादी मारे गए। मौके से दो एके 47, एक रिवॉल्वर, एक पिस्तौल बरामद किये गये हैं। एके-47 मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हिड़मा का ही हथियार है क्योंकि वह हमेशा कई लेयर में एके-47 से लैश रहता था।







