कांकेर।छत्तीसगढ़ में पहले चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज कांकेर जिले की तीन विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में भी क्षेत्र की जनता ने जिले की तीनों विधानसभा सीटों से पार्टी को जीत दिलाई थी, इस बार भी जनता का आशीर्वाद मिलेगा और जिले की तीनों विधानसभाओं में जीत दर्ज होगी।






