अनूप वर्मा,चारामा। छत्तीसगढ़ के प्रथम चरण के मतदान अंतर्गत मंगलवार 07 नवंबर को भानुप्रतापपुर विधानसभा के लिए चारामा तहसील के कुल 105 मतदान केंद्रों में सुबह 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान संपन्न हुआ।चारामा तहसील में कुल 80प्रतिशत मतदान हुआ।जिसमे 58 प्रतिशत महिला और 58 प्रतिशत पुरुषों ने मत किया।84111 कुल मतदाताओं में 40878 पुरुष और 43233 महिला मतदाताओं में 23740 पुरुष और 25447 महिला मतदाताओं ने मतदान किया।कई बूथों मैं देर शाम तक मतदान चलता रहा। सुबह 07 बजे से ही मतदान केंद्रों में मतदान दलों के द्वारा पूर्ण तैयारी के साथ मतदान करवाना शुरू किया,तहसील अंतर्गत 105 मतदान केंद्रों में 09 संगवारी बूथ,01 दिव्यांग बूथ तारसगांव,को बनाया गया था।




प्रत्याशियों के साथ साथ मतदाता भी सुबह सुबह मतदान करने मतदान केंद्रों में पहुंचे,कई मतदाता भी उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया,और सेल्फी जोन हम साथ साथ हैं में फोटो खींचकर सोशल मीडिया में डालकर सभी से मतदान करने की अपील भी की।और सभी केंद्रों में सुबह से शांति पूर्वक मतदान हुआ।मतदान केंद्रों के बाहर 100 मीटर दूर तक मतदाताओं की भीड़ देखी गई।

मतदान को संपन्न कराने में जिला अधिकारी के मार्ग दर्शन मैं एसडीएम राकेश गोलछा,रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार उमाशंकर जायसवाल, प्रशिक्षु तहसीलदार हर्षलता वर्मा,नायब तहसीलदार मिशा भार्गव,मास्टर ट्रेनर केजू राम सिन्हा,मोहन जायसवाल ,थाना प्रभारी जितेंद्र गुप्ता, बीइओ केशव सिन्हा,भावना नरेटी सहित सभी ओब्जारवर,पीठासीन अधिकारी ,तहसील के सभी कर्मचारी ,पुलिस कर्मचारी और बूथ केंद्रों में एनसीसी एनएसएस, ग्रामीणों का भी सहयोग रहा।मतदान खत्म होने के बाद पूरी रिपोर्टिंग के बाद सभी मतदान कर्मी मतदान पेटी के साथ पुलिस की सुरक्षा में नाथियानवा गांव मतदान पेटी संग्रहण केन्द्र में सुरक्षित जमा किया गया।


इसी के साथ मैदान में खड़े 14 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला भी ईवीएम में कैद हो गया।जो 03 दिसंबर को मत गड़ना पर स्पष्ट होगा।वही इस बंपर वोटिंग का लोगों के द्वारा भी अपने ढंग से प्रतिक्रिया दी जा रही हैं।नए मतदाताओं ने उत्साह से मतदान में भाग लिया।









