रायपुर।छत्तीसगढ़ में मतगणना खत्म हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। इस चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रत्याशियों के साथ ही मंत्रियों ने भी अपनी कुर्सी नहीं संभाल पाए। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि कांग्रेस के चार मंत्रियों ने अपनी सीट बचा लिए हैं।
ये मंत्री हारे चुनाव

- अंबिकापुर विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव
- आरंग विधानसभा सीट से शिवकुमार डहरिया
- नवागढ़ विधानसभा सीट से गुरु रुद्र कुमार
- कवर्धा विधानसभा सीट से मोहम्मद अकबर
- दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट से ताम्रध्वज साहू
- साजा विधानसभा सीट से रविंद्र चौबे
- सीतापुर विधानसभा सीट से अमरजीत भगत
- कोरबा विधानसभा सीट से जयसिंह अग्रवाल
- कोंडागांव विधानसभा सीट से मोहन मरकाम
ये मंत्री अपनी सीट बचाने में हुए सफल
- पाटन विधानसभा सीट से भूपेश बघेल
- खरसिया विधानसभा से उमेश पटेल
- डौंडी-लोहारा विधानसभा सीट से अनिल भेड़िया
- कोंटा विधानसभा सीट से कवासी लखमा