सीएम साय ने जनता का जताया आभार
छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव परिणाम पर सीएम विष्णुदेव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम में बीजेपी 10 सीटों पर आगे है। 10 सीटों पर विजय होना सुनिश्चित हो गया है और एक सीट पर काउंटिंग चल रही है। उस पर भी हमें जीत का विश्वास है। छत्तीसगढ़ के सभी मतदाताओं को आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता ने मुहर लगाई है।
भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि जिन्होंने नौतपा जैसी तपती गर्मी में भी बीजेपी को जीताने के लिए लगातार मेहनत करते रहे। पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी ने मिलकर परिश्रम किया और छत्तीसगढ़ में एक ऐतिहासिक सफलता दिलाई हैं।

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में कौन आगे लोकसभा
सीट प्रत्याशी आगे वोट मार्जिन
रायपुर बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा)462009,
राजनांदगांव,संतोष पांडेय (भाजपा)45394 ,
बस्तर महेश कश्यप (भाजपा)52959,
महासमुंद रूप कुमारी चौधरी (भाजपा) 134415,
दुर्ग विजय बघेल (भाजपा)382364,
सरगुजा चिंतामणि महाराज (भाजपा)64822,
रायगढ़राधेश्याम राठिया (भाजपा)240180,
जांजगीर-चांपाकमलेश जांगड़े (भाजपा)62830 ,
कोरबा ज्योत्सना महंत (कांग्रेस) 27365,
कांकेर भोजराज नाग (भाजपा)6908,
बिलासपुर तोखन साहू (भाजपा) 111579