Chhattisgarh Election Results Update : छत्तीसगढ़ की 10 सीटों पर भाजपा और एक पर कांग्रेस आगे, देखें अबतक के रुझान

पाटन।छत्तीसगढ़ की लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। सबसे पहले 11 सीटों के रुझान सामने आएंगे उसके बाद सभी नतीजे भी आ जाएंगे।

रायपुर लोकसभा सीट का रुझान

बृजमोहन अग्रवाल-बीजेपी- 422375    
विकास उपाध्याय-कांग्रेस- 200368     
ममता रानी साहू-बहुजन समाज पार्टी-  4039

ज्योत्सना महंत 9584 वोट से आगे 

कोरबा लोकसभा से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत 9584 वोट से आगे। 

महेश कश्यप बीजेपी 1873 वोट से आगे

बस्तर लोकसभा सीट

16वां राउंड नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र

1. महेश कश्यप (बीजेपी) – 4699  वोट

 2. आयतु राम मंडावी (BSP) -126   वोट

3. कवासी लखमा (कांग्रेस) – 3295 वोट

अपने ही गढ़ में पिछड़े कवासी लखमा

अपने ही गढ़ सुकमा में पिछड़े कवासी लखमा, कोण्टा विधानसभा में 15 राउंड में 1873 वोट से पीछे चल रहे हैं कवासी लखमा। 

विजय बघेल 124831 से आगे

दुर्ग से बीजेपी के विजय बघेल 124831 वोट से आगे । 

संतोष पाण्डेय 36453 वोटों से आगे

राजनांदगाव लोकसभा से भाजपा के संतोष पाण्डेय 36453 वोटों से आगे। 

भोजराज नाग 26 हजार से अधिक मतों से आगे

कांकेर से भाजपा के भोजराज नाग 26 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगडे 40,692 वोट से आगे

जांजगीर चांपा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगडे 40,692 वोट से आगे। 

बस्तर सीट पर महेश कश्यप (भाजपा) 14 हजार 633 मतों से आगे, महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी (भाजपा) 13 हजार 861 से आगे, दुर्ग विजय बघेल (भाजपा) 1 लाख 20 हजार 639 से आगे, सरगुजा चिंतामणि महाराज (भाजपा) 51 हजार 549 से आगे, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया (भाजपा) 1 लाख 7 हजार 356 मतों से, जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े (भाजपा) 41 हजार 869 मत से आगे, कोरबा से‌ ज्योत्सना महंत (कांग्रेस) 7 हजार 237 से आगे, कांकेर भोजराज नाग (भाजपा) 34 हजार 528 से आगे, बिलासपुर से तोखन साहू (भाजपा) 24 हजार 404 मतों से कांग्रेस के देवेन्द्र यादव से आगे चल रहे हैं।