आशीष दास

कोंडागांव/बोरगांव । छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर कलम रख मसाल उठा आंदोलन के प्रथम चरण में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक नीलकंठ शार्दूल के मार्गदर्शन में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से सम्बद्ध सभी संगठनों के कर्मचारी अधिकारी भारी संख्या में उपस्थित होकर अपनी 2 सूत्री मांगों को लेकर तहसीलदार फरसगांव को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष योगेश्वर साहू ने कहा है कि कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत है ,फिर भी छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। बार-बार आवेदन एवं निवेदन करने के बावजूद भी हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसलिए मजबूर होकर फेडरेशन के प्रांतीय नेतृत्व केंद्र के समान देय तिथि केअनुसार निर्धारित 34% महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता की 2 सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण में मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार फरसगांव के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया ।द्वितीय चरण में 29 जून 2022 को अवकाश लेकर रायपुर की महारैली में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से सम्बद्ध रखने वाले सभी संगठन भाग लेंगे। तृतीय चरण में 25 जुलाई से 29 जुलाई तक अवकाश लेकर कलम बंद काम बंद हड़ताल करेंगे ।उसके बाद ही सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगी तो फेडरेशन अनिश्चितकालीन आंदोलन में जाने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष योगेश्वर साहू, शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक मरकाम, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चनाप, सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष महेंद्र पटेल, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गया प्रसाद नेताम, डॉ श्रीकांत साहू, पाणिग्रही , महिला बाल विकास की अध्यक्ष नवलदई मरकाम, पेंशनर संघ के अध्यक्ष महेंद्र पांडे, दशरथ नेताम , चैतूराम नेताम , बलराम झा, गजेंद्र धर्मगुड़ी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






